Breaking News

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलने पहुंचे सलमान खान और कैटरीना, कहा मिलकर सम्मानित और खुश हूं

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की।खान ने रविवार को हसीना और कैफ के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि कैटरीना और मैं माननीय प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ। उन्होंने लिखा कि इतनी बेहतरीन महिला से मिलकर सम्मानित और खुश हूं।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलने पहुंचे सलमान खान और कैटरीना

ढाका। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। बांग्लादेश प्रीमियर लीग ;बीपीएलद् टी.20 क्रिकेट चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने के लिए दोनों कलाकार बांग्लादेश में हैं।
खान ने रविवार को हसीना और कैफ के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि कैटरीना और मैं माननीय प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ। उन्होंने लिखा कि इतनी बेहतरीन महिला से मिलकर सम्मानित और खुश हूं।

No comments