अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का काउंटडाउन शुरू, राष्ट्रपति रामनाथ करेंगे ...
प्रातःकाल संवाददाता हरियाणा।
Surajkund Mela 2020 to start from Feb 02;
एंकर- दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। एक फरवरी से शुरू होने वाले हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे तो वही हरियाणा टूरिज्म की तरफ से मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 34 वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में देश के बेहतरीन हैंडलूम आर्ट को देखने का मौका मिलेगा। कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। हरियाणा टूरिज्म ने देश के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा राष्ट्रीय और स्टेट अवॉर्डी हैंडलूम कला से जुड़े 100 कलाकारों की लिस्ट भी फाइनल कर ली है। बता दें कि इस बार सूरजकुंड मेले का आयोजन 1 से 16 फरवरी तक होगा और थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश है जबकि पार्टनर कंट्री उज्बेकिस्तान को बनाया गया है। हरियाणा टूरिज्म के द्वारा हैंडलूम कलाकारों की लिस्ट तैयार की है, जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के हैंडलूम के हस्तशिल्प हैं। लोगों को बनारसी साड़ी के अलावा हाथों से बनी दरिया भी देखने को मिलेंगी तो वही गुजरात की खास पेंटिंग भी मेले में लोगों के लिए तैयार रहेगी। मेले में 59 नेशनल आर्टिस्ट शामिल रहेंगे। इसके अलावा हिमाचल के रहन-सहन, खान-पान, पहनावा व संस्कृति देखने का मौका मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में इस बार तीन हजार से ज्यादा देशी-विदेशी शिल्पकार भाग लेंगे। यहां भारतीय संस्कृति के साथ ही विदेशी जीवनशैली व उनके पौराणिक रीति-रिवाजों से पर्यटकों को रूबरू कराएंगे। मेले में पहली बार भगवान सूर्य के विभिन्न रूपों को दर्शाया जाएगा।
हरियाणा टूरिज्म के असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर राजपाल सिंह की माने तो इस बार यूरोपियन कंट्री के अलावा अफ्रीकन कंट्री मालावी और स्वाजीलैंड भी हिस्सा लेंगे।कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, जापान, मलेशिया, बांग्लादेश आदि देश समेत 40 देशों के कलाकार भी पहुंचेंगे। विदेशी कलाकारों के लिए 120 हट्स बनाए गए हैं।
यदि हैंडलूम कलाकारों की लिस्ट की बात करें तो-----
उत्तर प्रदेश के 16, वेस्ट बंगाल के 10, उड़ीसा से 11, बिहार के 6, झारखंड के 4, छत्तीसगढ़ के 6, मध्य प्रदेश के 3, महाराष्ट्र के 7, गुजरात के 11, केरल के 2 ,कर्नाटक के 3, तमिलनाडु के 3, आंध्र प्रदेश के 6, हिमाचल के 6, दिल्ली के 2, तेलंगना के 10 , जम्मू कश्मीर के 8 , राजस्थान के 4, दिल्ली के 2, हरियाणा के 1 कलाकार मेले में हिस्सा लेंगे।
बाइट- राजपाल सिंह, असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर, हरियाणा टूरिज्म।

No comments