Breaking News

आलोचना के बावजूद आईसीसी की क्रिकेट समिति मार्च में चार दिवसीय टेस्ट के प्रस्ताव पर करेगी चर्चा

इंदौर। भारतीय कप्तान विराट कोहली सहित दुनिया के कई शीर्ष खिलाड़ियों की आलोचना के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी की क्रिकेट समिति मार्च में चार दिवसीय टेस्ट के प्रस्ताव पर चर्चा करेगी। खेल की संचालन संस्था की क्रिकेट समिति के प्रमुख पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने बताया कि 27 से 31 मार्च तक दुबई में होने वाली आईसीसी की अगले दौर की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
आलोचनाओं के बावजूद मार्च में चार दिवसीय टेस्ट के प्रस्ताव पर चर्चा करेगा ICC
कुंबले ने कहा कि मैं समिति का हिस्सा हूं इसलिए मैं फिलहाल आपको नहीं बता सकता कि इसके बारे में मेरी सोच क्या है। हम बैठक में इस पर चर्चा करेंगे और आपको बताएंगे। एंड्रयू स्ट्रासए राहुल द्रविड़ए माहेला जयवर्धने और शान पोलाक जैसे पूर्व खिलाड़ी भी क्रिकेट समिति में शामिल हैं। यह प्रस्ताव 2023 से 2031 के सत्र के लिए रखा गया है लेकिन खेल के कई महान खिलाड़ियों ने इसकी आलोचना की है जिसमें कोहलीए सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ेंरू शोएब अख्तर ने 4 डे टेस्ट मैच को बताया बकवासए कहा. ठब्ब्प् इसे लागू नहीं होने देगा

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के सदस्य बोर्ड हालांकि इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार हैं जबकि बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा है कि इस बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी। गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व कोहली ने इस मुद्दे पर अपनी राय स्पष्ट कर दी थी। कोहली ने कहा था कि मेरे हिसाब सेए इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। जैसा कि मैंने कहा कि दिन.रात्रि मुकाबला टेस्ट क्रिकेट के व्यावसायीकरण की तरफ एक और कदम है। इसके लिये रोमांच पैदा करना अलग बात है लेकिन इसमें ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।
इसे भी पढ़ेंरू सेना ने महाराष्ट्र को पारी और 94 रन से रौंदा

उन्होंने कहा कि आप सिर्फ दर्शकों की संख्याए मनोरंजन और ऐसी ही कुछ दूसरी बातें कर रहे हो। मुझे लगता है कि फिर आपका इरादा सही नहीं होगा क्योंकि फिर आप तीन दिवसीय टेस्ट की बात करोगे। मेरा मतलब है कि यह सब कहां खत्म होगा। फिर आप कहोगे कि टेस्ट क्रिकेट खत्म हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष स्पिनर नाथन लियोन ने भी इस प्रस्ताव को ष्बकवासष् करार दिया था जबकि पोंटिंग भी चार दिवसीय टेस्ट के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि कुछ खिलाड़ी चार दिवसीय टेस्ट के पक्ष में भी हैं जिसमें शेन वार्नए मार्क टेलर और माइकल वान शामिल हैं।

No comments