फिट इंडिया प्रतियोगिता में स्वाति ने जीते तीन पदक
संवाददाता प्रातःकाल
प्रयागराज। लखनऊ के ग्लोबल कॉलेज में आयोजित प्रथम फिट इंडिया ओपन स्टेट प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल की शारीरिक शिक्षिका स्वाति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं एक रजत सहित तीन पदक जीता। प्रतियोगिता में स्वाति ने जहां 400 मीटर दौड़ और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता, वही लंबी कूद में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया।
स्वाति सिंह राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेटर रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। इन दिनों स्वाति सिंह डीपीएस में चलने वाली आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी में सहायक क्रिकेट कोच का दायित्व निभा रही हैं। स्वाति के इस प्रदर्शन पर डीपीएस की प्रबंधक सोनू सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. सुजाता सिंह ने बधाई दी है।

No comments