Breaking News

Bigg Boss 13 के फिनाले में नजर आयेंगे सुपर स्‍टार खेसारी लाल यादव, कर रहे सलमान के साथ शूटिंग



भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव एक बार फिर से बिग बॉस 13 का हिस्‍सा होंगे। यानी खेसारीलाल यादव आज होने वाले बिग बॉस 13 के फिनाले में नजर आयेंगे, जिसकी शूटिंग चल रही है। इसमें खेसारीलाल यादव भी शो के होस्‍ट सलमान खान के साथ शूट कर रहे हैं।


आपको बता दें कि अब तक के बिग बॉस के सबसे टेढ़े और लंबे सीजन में खेसारीलाल यादव की इंट्री मिड सीजन में हुई थी। इसके बाद कुछ हफ्ते तक वे घर में मस्‍ती करते नजर आये थे। उनका और शो की फाइनलिस्‍ट शहनाज गिल के बीच हुई मस्‍ती को दर्शकों ने खूब पंसद किया था, तो इस सीजन में ट्रॉफी के सबसे मजबूत दावेदार सिद्धार्थ शुक्‍ला से उनकी भी नोंक झोंक हुई थी। खेसारी को सिद्धार्थ का एग्रेसन नापसंद था। हालांकि वे घर में बने किसी ग्रुप में शामिल तो नहीं हुए थे, लेकिन उनका झुकवा विशाल आदित्‍य सिंह के साथ रश्मि की ग्रुप की ओर जरूर नजर आया।

मगर खेसारीलाल यादव सीजन के बीच में ही घर से बेघर हो गए। तब घर में मौजूद सदस्यों द्वारा की गई वोटिंग के आधार पर खेसारी लाल यादव घर से बेघर हुए थे। सूत्र के अनुसार, खेसारी लाल यादव को यूपी, बिहार और झारखंड से बहुत ज्यादा वोट मिल रहे थे। इस हिसाब से वो घर से बेघर नहीं हो सकते थे।  इसलिए घर के सदस्यों की वोटिंग से वे बेघर हो गए थे। उनके बेघर होने की वजह बताई गई थी कि वे शो में नहीं दिख रहेथे। बार-बार बोलने के बावजूद घर में खेसारी लाल यादव खोए-खोए से रहते थे। बहरहाल, आज एक बार फिर से बिग बॉस के फिनाले में वे नजर आने वाले है। यह उनके  फैंस के लिए बड़ी खबर है।

No comments