Breaking News

बेटी ने दी मां की चिता को मुखाग्नि


प्रयागराज। सामाजिक मान्यताओं से हटकर बेटी ने अपनी माँ को मुखाग्नि दी।
पत्रकार स्व. पीआर भट्टाचार्य 'टकलू दा' की पत्नी ताप्ती भट्टाचार्य का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। वो 76 वर्ष की थीं। वो अपने पीछे इकलौती पुत्री स्वतंत्र पत्रकार जयती भट्टाचार्य को छोड़ गई हैं।

 उनका अंतिम संस्कार शनिवार को रसूलाबाद विद्युत शवदाह गृह में किया गया।पीआर भट्टाचार्य को टकलू दादा के नाम से जाना जाता था। वो एनआईपी, टाइम्स ऑफ इंडिया, द पायनियर के अलावा कई अन्य  अखबारों में काम कर चुके थे।परिवार में अब केवल उनकी बेटी जयति भट्टाचार्य ही बची हैं।

No comments