कोरोना का कहर, अगर घर से बाहर निकले तो लगेगा 11 हजार रु का जुर्माना
नई दिल्ली। विश्व स्तर में फैल चुका कोरोना वायरस ने अब तक 7 हजार लोगों की जान ले ली है। चीन केवुहान शहर से शुरू हुए इस वायरस से बचने के लिए कई देशों ने इमरजेंसी भी लागू करदी गई है। इसी को देखते हुए फ्रांस सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए काफी सख्तफैसला लिया है। फ्रांस सरकार ने अपने नागरिकों को ऐसा आदेश दिया है जिसे सुनकर आप भीथोड़ा चौंक जाएंगे। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए फ्रांस सरकार ने लोगों कोघर से बाहर बेवजह निकलने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। सरकार के इस आदेश की अगरकिसी ने अवहेलना कि तो उस पर भारी जुर्माना भी लगेगा।
तेजी सेफैलते कोरोना वायरस की वजह से फ्रांस में अगर कोई अपने घर से बिना किसी जरूरी काम के बाहरनिकलता है तो उसे काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके लिए 135-यूरो करीब 11 हजार रुपये (10,971.38 रुपये) का भारी जुर्माना देना पड़ेगा।
बाहर जारहे है तो भरना होगा ये फॉर्म
फ्रांससरकार के मुताबिक अगर किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर जाना है तो उसकेलिए उन्हें एक फॉर्म भरना पड़ेगा जिसमें उन्हें अपने घर से निकलने का सटीक कारणबताना होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक फॉर्म पर 5 ऑप्शंस दिए गए है जिसमें 5 कारण दिए गए होंगे अगर कोई भीव्यक्ति दोपहर 12 बजे सेअपने घर से निकलता है तो उन 5 कारणों मेंसे एक को चुनना होगा और साथ ही उसका प्रुफ अपने पास भी रखना होगा।
क्या है यह 5 कारण?
घर से बाहरनिकलने के लिए दिए गए 5 कारण कुछइस प्रकार है
1-आवश्यकताओंके लिए दुकान जाना
2- हेल्थचेकअप के लिए अस्पताल जाना
3-परिवार केलिए किसी कारण से यात्रा करना
4-बच्चे कीदेखभाल के लिए बाहर जाना
5- व्यक्तिगत आधार पर व्ययाम के लिए घर के करीब जाना
इस फॉर्म का नाम 'अटैचमेंट डी डेप्लेमेंट डार्गैटोएयर' है जिसे आप फ्रांस के आंतरिकमामलों के मंत्रालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। अगर आप यह फॉर्म डाउनलोडनहीं कर पाते है तो आप अपने घर से निकलने का कारण सादे कागज पर भी लिख कर दे सकतेहैं जिसे शपथ पत्र भी माना जाएगा। इस बड़े फैसले पर फ्रांस की आंतरिक मंत्री क्रिस्टोफकास्टानेर ने कहा कि अगर कोई घर से बाहर जबरदस्ती निकलने पर जुर्माना लगाया जाएगाऔर जुर्माने के साथ-साथ 100,000 सिविल सेवकों और सैनिकों को पूरे देश में तैनात किया जाएगा।

No comments