*निष्ठा कार्यक्रम के द्वितीय बैच के तीसरे दिन 150प्रशिक्षुओं नें कि प्रशिक्षण* *मध्यान भोजन में छोला, पूड़ी मिक्स वेज, मिल्क केक का किया सेवन*
नीरज सिंह संवाददाता प्रातःकाल
फतेहपुर। चौडगरा मलवा विकासखंड के एबीआरसी कार्यालय में चल रहे निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच के तीसरे दिन उपस्थित प्रशिक्षु की संख्या 150 शत प्रतिशत रही कार्यक्रम माड्यूल पाठ्यचर्या विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण शास्त्र सीखने के प्रतिफल और समावेशी शिक्षा, स्वस्थ विद्यालय पर्यावरण बनाने के लिए व्यक्तिगत- सामाजिक योग्यता विकसित करना , विद्यालय आधारित आकलन विद्यालय में स्वास्थ्य और कल्याण शिक्षण अधिगम व आकलन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का समाकलन, विद्यालय शिक्षा में नई पहले पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण शास्त्र गणित शिक्षण शास्त्र भाषा शिक्षण शास्त्र विज्ञान शिक्षण शास्त्र ( उच्च प्राथमिक स्तर( सामाजिक विज्ञान का शिक्षण स्तर (उच्च प्राथमिक स्तर के साथ
*कार्यक्रम का उद्देश्य*
विद्यालय के छात्र छात्राओं को सीखने के परिणाम, योग्यता आधारित शिक्षा और परीक्षण,
शिक्षार्थी केंद्रित शिक्षाशास्त्र, स्कूल को सुरक्षित रखने हेतु उठाए जाने वाले कदम, व्यक्तिगत सामाजिक को उभारना, शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग, ध्यान केंद्रित करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए "योग", लाइब्रेरी ,इको क्लब, किचन गार्डन आदि की अधिक से अधिक जानकारी, हर तरह की परिस्थिति में स्कूल में नेतृत्व करने का गुण, पर्यावरण से संबंधित जानकारी / जागरूकता , प्री-स्कूल, पूर्व व्यसायिक शिक्षा, छात्रों में महत्वपूर्ण सोंच को प्रोत्साहित करना और बढावा देने के लिए शिक्षकों को प्रेरित एवं प्रशिक्षित करना ही एक मात्र उद्देश्य है।
निष्ठा कार्यक्रम के तीसरे दिन द्वितीय बैच के 150 प्रशिक्षुओं नें दोपहर के भोजन में मिक्स वेज, पुलाव,छोला, पूड़ी, सलाद ,पापड़,मिल्क केक, का स्वाद चखा प्रशिक्षण का संचालन S.R.P स्टेट रिसोर्स पर्सन नरेंद्र तिवारी ने किया।
*खण्ड शिक्षाधिकारी अनीता शाह ने बताया कि निष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर प्रत्येक सुविधा मध्यान भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं आवश्यक जरूरी दिशा निर्देश के तहत कदम उठाए गए हैं जिससे आए हुए प्रशिक्षुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो निष्ठा कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार विधिवत संपन्न कराई जा रही है।*


No comments