Breaking News

लखनऊ में फोटो पोस्टर लगाने के मामले में हाइकोर्ट का चला चाबुक,पोस्‍टर हटाने पर न्यायालय के आदेश का सपा ने किया स्वागत



प्रयागराज, 9 मार्च l समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ स्वयं संज्ञान लेते हुए माननीय न्यायालय ने संविधान सम्मत निर्णय लिया है l यह फैसला एक मील का पत्थर होगा l आने वाली सरकारें भी इससे सबक लेंगी और किसी भी तरह की निजता के हनन का काम नहीं करेंगी l सपा के महानगर कैंप कार्यालय सिविल लाइंस में हुई बैठक में सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन ने कहा है कि बिना दोष सिद्ध हुए पोस्टर लगाना मौलिक अधिकार का हनन है, जिसका संविधान में हर आम नागरिक को संरक्षण देता है l
सपा के वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में बदले की भावना से काम किया जा रहा है जो निन्दनीय है l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि भाजपा निरंकुशता के दम पर विरोधियों को कुचलना चाहती है l ऐसे में माननीय न्यायालय का फैसला भाजपा की दमनकारी नीतियों पर जबर्दस्त झटका है l
महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने कहा मान्नीय न्यायालय द्वारा स्वंय संज्ञान लेना और सरकार द्वारा क़ानून को अपनी मनमाफिक़ लोगों पर थोपने की प्रवर्ति पर रोक लगेगी।इस फैसले से लोगों में क़ानून और न्यायालय के प्रति निष्ठा में और इज़ाफा होगा.   बैठक में सर्व श्री सैयद इफ्तिखार हुसैन, नरेंद्र सिंह,योगेश यादव,दान बहादुर मधुर, सैयद मो अस्करी, अब्बास नकवी, औन जैदी, मो०जैद, आर. एन. यादव, संतलाल वर्मा, विक्रम पटेल, दिनेश यादव, अरुण यादव एडवोकेट,रविन्द्र यादव,मो०ग़ौस,आक़िब जावेद खान आदि मौजूद रहे l

No comments