अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को हलियापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बल्दीराय सुल्तानपुर। होली के त्योहार से ठीक पहले रविवार को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। हलियापुर एसओ अरशद खान ने बताया कि एसपी सुल्तानपुर के निर्देश पर सीओ बल्दीराय के निर्देशन पर आज अवैध देशी शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पिपरी से अवैध निष्कर्ष द्वारा तैयार अवैध कच्ची शराब की जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर अभियुक्त दीपू पुत्र स्नेही निवासी पिपरी हलियापुर वाह प्रेम कुमार पुत्र हृदय राम निवासी पिपरी हलियापुर को गिरफ्तार किया। दोनो कब्ज़े से 15-15 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। साथ ही पुलिस ने तीन कुंटल लाहन भी नष्ट किया है। एसओ ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 28 / 20 व 29 / 20 धारा 60 एक्साइज एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है।


No comments