प्रीतम नगर बारबारी ने भोजन का किया वितरण
शहर में कानपुर की तरफ से आने वाले राहगीरों की भीड़ को देखते हुए प्रीतम नगर बारबारी के सदस्यों ने आज 150 लोगो मे पूड़ी सब्जी व अचार का पैकेट बना कर वितरित किया।पिछले कई दिनों से ढंग से न भोजन कर पाने वालों में ये खाद्य सामग्री अमृत से कम नही था।लंच पैकेट लेने के बाद राहगीरों ने चैन की सांस लिया।
प्रीतम नगर बारबारी के अध्यक्ष अनूप चटर्जी ने बताया कि बारबारी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि हर तीसरे दिन इसी प्रकार से खाद्य समाग्री का वितरण किया जाएगा।देबसिष ,मृतुन्जय दास गुप्ता,अमित घोष,बापी मोइत्रा ने खाद्य पदार्थों के वितरण में सहयोग प्रदान किया.



No comments