*वराणसी में मुस्लिम बस्तियों में पुलिस की अनोखी पहल**ईशा की नमाज़ के बाद घर की छतों से अज़ान व अस्तग़फार करने की अपील*
इस्लाम के मानने वालों का ये मुकम्मल ईमान है कि कुरान आसमानी किताब है और इसमें हर मर्ज का इलाज है। बशर्ते अच्छी नियत व पाक साफ होकर किताब में लिखी सूरे को पढ़े और अमल करें। इसके अलावा तमाम हदीसों में ज़िक्र है, कहा गया है कि जब कभी सारी इन्सानियत के ऊपर कोई आफत आये, मुसीबत जदा हो जाये तो फिर एक दरवाजा है अल्लाह को याद करो।आज से कब्ल भी ऐसे हालात पैदा हुए तब भी और इस मुश्किल वक्त में भी पुरे हिन्दुस्तान में मुस्लमान अपने वतन की सलामती व मुल्क के हर इन्सान की बेहतरी के लिए दिन रात दुआ कर रहा है। और लाॅक डाउन के दिन से रात को अज़ान का एहतेमाम। प्रशासन भी इस आपदा से निजात को अनोखी पहल कर रहा है। कल बनारस के मुस्लिम इलाके में बाकाएदा पुलिस मुलाज़िम लोगों से ईशा की नमाज़ के बाद अज़ान देने व कसरत से अस्तग़फार करने की अपील कर रहे हैं। पुलिस की इस पहल का पूरे बनारस के साथ दूसरे शहर के लोग भी खैरमकदम कर रहे हैं।
https://youtu.be/F9X3RVRVrgg

No comments