मध्यप्रदेश कैबिनेट की तीन नये जिलों पर मुहर

भोपाल। प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच मध्यप्रदेश की कैबिनेट ने बुधवार को प्रदेश में तीन नये जिलों मैहर, नागदा एवं चाचौड़ा के गठन को मंजूरी दे दी है। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कैबिनेट बैठक के बाद यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई।
बैंगलोर में भाजपा द्वारा बंधक बनाये गये कांग्रेस विधायकों से मिलने गये कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के मंत्रियो , विधायकों को मिलने से रोकना , उनसे अभद्र व्यवहार करना , उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह से तानाशाही व हिटलर शाही है।
1/3
3,031 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
मैहर विधानसभा सीट के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी लंबे समय से मैहर को नया जिला बनाने की मांग कर रहे थे, जबकि चाचौड़ा के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह एवं नागदा-खाचरोद के कांग्रेस विधायक दिलीप सिंह गुर्जर क्रमश: चाचौड़ा एवं नागदा को जिला बनाने की गुहार लगा रहे थे। लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय के छोटे भाई हैं और उन्होंने कुछेक महीने पहले चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर यहां दिग्विजय सिंह के आवास पर धरना भी दिया था। मध्यप्रदेश में सियासी संकट के बीच पिछले चार-पांच दिन से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी मुख्यमंत्री को यहां उनके निवास पर अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लगातार मिलने जा रहे थे और कह रहे थे कि कमलनाथ की सरकार बहुमत में है।
जब उनसे सवाल किया जा रहा था तो त्रिपाठी मीडिया से कह रहे थे कि वह विकास के साथ हैं। हालांकि, 10 मार्च को त्रिपाठी ने प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालातों के मद्देनजर भाजपा के साथ बने रहने की बात कही थी।इससे पहले गत वर्ष जुलाई में विधानसभा में एक विधेयक पर मतदान के दौरान भाजपा के विधायकोंनारायण त्रिपाठी (मैहर) और शरद कोल (ब्यौहारी) ने प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार को समर्थन देकर भाजपा को सकते में डाल दिया था।


No comments