पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय महिला टीम

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट का सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। यह सेमिफाइनल मैच टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो पाया। मैच रद्द होने की वजह से टीम इंडिया पहली बार टी.20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। अभी तक सारे मुकाबले जीतने की वजह की वजह से टीम इंडिया प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर मौजूद हैए जिसकी वजह से उन्हें यह फायदा मिला है। प्ब्ब् के नियमों के मुताबिक मैच के परिणाम के लिए दोनों टीमों के बीच 10.10 औवर का मैच खेल होना था लेकिन बारिश के न रुकने के कारण प्ब्ब् को सेमीफाइनल रद्द करना पड़ा और इसी के साथ टीम इंडिया को सीधा फाइनल का टिकट मिल गया।
The #INDvENG semifinal is called off due to rain. #TeamIndiamake it to their maiden #T20WorldCup final.
2,683 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
भारत और दक्षिण अफ्रीका का होगा फाइनल मुकाबला
अब टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया ने चारों मैच जीतकर टॉप पर चल रही है और सेमीफाइनल मुकाबला रद्द होने के साथ ही भारतीय महिला टीम को काफी फायदा मिला है।
शेफाली का प्रदर्शन रहा धमाकेदार
सोलह वर्षीय युवा बल्लेबाज शेफाली ने महिला टी20 विश्व कप में अब तक का शानदार प्रदर्शन किया है। इस युवा खिलाड़ी ने अब तक टूर्नामेंट में 161 रन बनाए हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने चार मैचों में 18 चौके और 9 छक्के लगाये हैं और उनका स्ट्राइक रेट 161 है। शेफाली ने श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को 34 गेंदों पर 47 रन बनाकर टीम इंडिया को सात विकेट से जीत दिलायी।



No comments