Breaking News

शाहरूख खान ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान

शाहरूख खान ने COVID-19 मामले और IPL को लेकर दिया बड़ा बयान
मुंबई।कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक और बालीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान ने शनिवार को कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि कोविड-19 महामारी के मामलों में कमी होगी और स्थगित आईपीएल जरूरी स्वास्थ्य संबंधित ऐहतियातों के साथ आगे बढ़ेगा।
1/2 Wonderful to meet all the Franchise owners ‘off the field’ so to say. The meeting by @Bcci and @ipl was to reiterate what all of us feel...safety first of the spectators, players management & cities we play in. All directives of the health agencies & govt to be followed..
4,219 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
बीसीसीआई ने 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया था। इस फैसले के एक दिन बाद फ्रेंचाइजी के मालिकों ने यहां आईपीएल संचालन परिषद की बैठक से पहले मुलाकात की।खान ने ट्वीट किया, ‘‘सभी फ्रेंचाइजी के मालिकों से मैदान के बाहर मिलकर अच्छा लगा। बीसीसीआई और आईपीएल के बीच बैठक में भी वही बात दोहरायी गयी जैसा कि हम सभी महसूस करते हैं कि दर्शकों, खिलाड़ी प्रबंधन और हम जहां खेलते हैं, उन शहरों की सुरक्षा सबसे अहम है। स्वास्थ्य एजेंसियों और सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जायेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद करते हैं कि वायरस का जोर कम होगा ताकि आईपीएल आयोजित हो सके। बीसीसीआई और टीम मालिक सरकार के साथ संपर्क रखेंगे और हर किसी के के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फैसला करेंगे। सभी से मिलकर अच्छा लगा और फिर बार बार हाथों को स्वच्छ किया।

No comments