Breaking News

प्रयागराज में मिला कोरोना संदिग्ध, दस दिन पहले इटली से आया था युवक

prayagraj news

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण बरती जा रही एहतियात के बीच बुधवार को कोरोना का संदिग्ध मरीज मिलने पर एसआरएन अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद स्टाफ दहशत में आकर बाहर निकल गया। पीड़ित युवक हाल ही में इटली से लौटा है।

उसका चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। उधर एहतियात के तौर पर हाईकोर्ट को तीन दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। हाईकोर्ट में एक कर्मचारी के बुखार से पीड़ित होने के कारण उसे घर भेज दिया गया।
एसआरएन अस्पताल पहुंचे शिवकुटी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह करीब दस दिन पहले इटली से आया था। वहां कोरोना वायरस के कारण दिक्कत बढ़ी तो वह घर के लिए निकला। पीड़ित युवक के मुताबिक इस दौरान उसे कोई दिक्कत नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में भी सब कुछ दुरुस्त था।

No comments