हर वर्ग के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है PM गरीब कल्याण पैकेज: अमित शाह

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी और उसके आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिये 1.7 लाख करोड़ रुपये के सरकार के राहत पैकेज का स्वागत करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को कहा कि यह निर्णय देश के गरीबों, किसानों, मज़दूरों, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों सहित हर वर्ग के प्रति मोदी सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक और लोगों को राहत देने वाला है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज पर प्रतिक्रिया में शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित होने वाले देश के गरीबों, किसानों, मज़दूरों, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों जैसे हर वर्ग के लिए किया गया निर्णय इस सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।’’
मोदी सरकार ने बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को मिलने वाली राशि में 1000 रुपये अतिरिक्त देने का निर्णय किया है। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे उनके खाते में जाएगा। इस पहल से इस वर्ग के लगभग 3 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। #IndiaFightsCorona
1,718 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
इस निर्णय से देश में कोई भी गरीब बिना भोजन के नहीं रहेगा। शाह ने कहा कि सरकार ने देश के गरीब किसानों को कोविड-19 महामारी के समय राहत देते हुए अप्रैल के पहले हफ़्ते में किसानों के खाते में 2000 रूपये की पहली किश्त देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को मिलने वाली राशि में 1000 रुपये अतिरिक्त देने का निर्णय किया गया है। यह पैसा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके खाते में जाएगा जिसका बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी और उसके आर्थिक प्रभाव से निपटने को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है।


No comments