Breaking News

कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने किया ऐसा दिल जीतने वाला काम

कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने किया ऐसा दिल जीतने वाला काम
लिस्बन। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके एजेंट जार्ज मेंडेस कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिये पुर्तगाल के अस्पतालों को तीन आईसीयू देंगे।
पुर्तगाली स्टार के प्रवक्ता ने बताया कि वे यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल सेंटर आफ नार्दर्न लिस्बन को दो गहन चिकित्सा ईकाई (आईसीयू) देंगे जिसमें प्रत्योक की क्षमता दस बिस्तर की होगी। वे सांटो एंटोनियो अस्पताल को भी एक यूनिट देंगे। पुर्तगाल में कोविड 19 के 2362 मामले सामने आये हैं और 30 से ज्यादा मौतें हो चुकी है।

No comments