बंद बढ़ने के बाद यात्रा पास तीन मई तक वैध होंगे: दिल्ली पुलिस

नयी दिल्ली। लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किये गए यात्रा पास की वैधता तीन मई तक होगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को बंद की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने की घोषणा किये जाने के बाद उठाया गया। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिये बंद को बढ़ाया जाना बेहद जरूरी था।
Important Information
The Movement Passes issued for essential services and valid till 14th April, 2020, will remain valid till 3rd May, 2020.
111 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं


No comments