सीआरपीएफ जवान आत्महत्या मामले में खुलासा,मेजा के सिरसा बाजार का रहने वाला था सीआरपीएफ जवान,पिता पुलिस विभाग में चल रहे हैं सस्पेंड
सीआरपीएफ जवान ने पत्नी और दो बच्चों को मारी गोली फिर खुद ही कि आत्महत्या.मेजा के सिरसा बाजार का रहने वाला था सीआरपीएफ जवान,पिता पुलिस विभाग में चल रहे हैं सस्पेंड, ड्राइवर के पद पर तैनात था सीआरपीएफ जवान,
प्रयागराज/मेजा: सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पडि़ला में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सीआरपीएफ जवान ने पत्नी और दो बच्चों को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना की जानकारी होने पर सीआरपीएफ के अधिकारी और जिले के पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच कर रहे हैं। थरवई थानाक्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का ग्रुप सेंटर हैं। ग्रुप सेंटर में ही रहने वाले 224 बटालियन में ड्राइवर के पद पर तैनात कमरा नम्बर 1127 टाइप टू आवास में रहता था। विनोद कुमार यादव प्रयागराज जनपद में थाना मेजा के नगर पंचायत सिरसा मोहल्ला दशमी बाग इलाके का रहने वाला था। उसने शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे पत्नी विमला उम्र 36 वर्ष, बेटा संदीप कुमार यादव उम्र 15 वर्ष और बेटी सिमरन उम्र 11 वर्ष को गोली मार दी। पत्नी और बच्चों की मौत के बाद स्वंय विनोद कुमार यादव फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे चारों की मौत हो गई।इस घटना से विनोद के परिवार में गम का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जाता है कि विनोद यादव के पिता बालमुकुंद यादव पुलिस विभाग में एसआई के पद पर कार्यरत थे। जिसकी अयोध्या जनपद में पोस्टिंग थी। उस दौरान उनके कार्यकाल में थाने से एक मुजरिम फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। तभी से वे मेजा स्थिति सिरसा दशमी के बाजार अपने गांव में रह रहे थे। विनोद के इतनी बड़ी घटना की खबर सुनने के बाद उनका पूरा परिवार गम और शोक में डूबा हुआ है। इस घटना की जानकारी होने पर सीआरपीएफ के जवानों में खलबली मच गई। जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया है यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूचना पाकर सीआरपीएफ और जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच कर रहे हैं। थानाध्यक्ष थरवई भुवनेश चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह माना जा रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जवान के घरवालों को सूचना भेज दी गई है। वे भी घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं।


No comments