Breaking News

चन्दौली जिले में दो नये कोरोना केस से हडकम्प

चन्दौली जिले में में आज जांच पिरोर्ट आने के बाद दो लोगों में कोरोना पाॅजिटिब होने की पुष्टि के बाद आलाधिकारियों में दबाव बड गया है। इसके चलते चन्दौली के अधिकांश इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढा दी गई है। गौरतलब हो कि जिले में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढकर तीन हो गई। जिससे गांव के लोगों में कोरोना वायरस को लेकर भय साफ दिख रहा है।

चंदौली से विभव गुप्ता को रिपोर्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मई को पहला पॉजिटिव केस अवधेश कुमार सिंह का सामने आया था। उसके बाद 12 को जाँच गई जिसके रिपोर्ट में 2 लोगों कि  और कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिसमें चंदौली  के बिसौरी ग्राम से और एक सैयदराजा के बरंगा गांव निवासी है ।
                  इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा इनके संपर्क में आए हुए लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है वहीं इनके संपर्क में आए हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है ।आगे की कार्यवाही में जिला प्रशासन गांव को सैनिटाइज तथा स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित कर लोगों के आवागमन पर रोक लगाने की भी कार्यवाही की जा रही है।गाँव वालो ने बताया की बरंगा निवासी कोरोना मरीज मुम्बई से स्कूटी से चलकर आया था जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी जिसमें शरीर का तापमान ज्यादा होने पर उसका सैम्पल जाँच के लिए भेज दिया गया था जिसके बाद आज जाँच रिपोर्ट आइ जिसने उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया ।

No comments