Breaking News

मुसीबत में उम्मीद की किरण बना युवान फाउंडेशन


इस भयंकर कोरोना महामारी में जहां आज आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है मजदूर विद्यार्थी अपने घर नहीं पहुंच पा रहे हैं रोज काम करके जीवन यापन करने वाले बहुत से लोगों को काम ना होने की वजह से दिन प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा ऐसे में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका अहम हो जाती है इसी क्रम में युवान फाउंडेशन संस्था न केवल लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रही है बल्कि रोजमर्रा से जुड़ी जरूरतों को जन जन तक पहुंचा भी रही है पिछले कई वर्षों से सामाजिक उत्थान को लेकर कार्यरत युवान फाउंडेशन गरीबी अशिक्षा के विभिन्न मुद्दों पर समाज के प्रति कृतज्ञता दिखाती है, युवान फाउंडेशन के प्रेसिडेंट और संस्थापक आयुष मिश्रा का कहना है लोगों की जागरूकता उनकी सूझ-बूझ और विवेक करोना महामारी से लड़ाई में कारगर साबित हो रहे हैं आज की जरूरत है मनुष्य संयमता के साथ इस मुश्किल वक्त को बिताने में आधुनिक उपकरण मोबाइल टेलीविजन कंप्यूटर की मदद से सामाजिक दूरी बनाए रहते हुए खुद को और दूसरों को कोरोनावायरस संक्रमण से बचाने का कार्य करें। युवान फाउंडेशन की तरफ से कच्चा खाना, सैनिटाइजर, मास्क जैसी बेहद जरूरी चीजें जरूरत मंद तक पहुंचाने में मदद हो रही है , आयुष मिश्रा मानते हैं इस विषम परिस्थिति में सभी सक्षम लोगों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए अपने अड़ोस पड़ोस यह देखना चाहिए कि सब को भूख से निजात प्रति दिन मिल रही है कि नहीं मनुष्यता का पालन करते हुए जरूरतमंदों और बेजुबानों का सहारा बनने का यही उपयोगी वक्त है, युवान फाउंडेशन की तरह बाकी सभी काबिल और बौद्धिक लोग देश के इस कोरोना आपदा में राहत कार्य करके अपना नाम राष्ट्र प्रगति में अंकित करवाएंगे यही आज  समाज, राष्ट्र, विश्व मानवता की जरूरत है।

No comments