प्रवासी मजदूरों को खाना, आश्रय दें और विशेष ट्रेनों में टिकट करवाएं राज्य: केन्द्र सरकार
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि सड़कों और रेलवे पटरियों पर प्रवासी मजदूरों को देखने पर वे उन्हें खाना और आश्रय मुहैया करायें और यह सुनिश्चित करें कि वे अपने गंतव्य तक विशेष ट्रेनों में जा सकें। सभी राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन को लिखे पत्र में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि अभी भी देश के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, रेलवे ट्रैक और ट्रकों में प्रवासी मजदूर जाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पहले सलाह दी गई थी कि प्रवासी मजदूर अगर रास्ते पर चलते दिखे तो उन्हें समझाया जाये और समीप के आश्रय स्थलों में ले जाकर उनके खाने और पानी की व्यवस्था की जाये जब तक कि वे अपने गंतव्य जाने के लिये श्रमिक विशेष ट्रेन या बस ना पकड़ लें।
Union Home Secretary Ajay Bhalla has written to Chief Secretaries of all states and UTs to ensure that there is no movement of migrant workers on roads and railway tracks, and facilitate their movement through special buses or Shramik special trains.
253 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं


No comments