Breaking News

चंदौली में शुक्रवार को पांच पॉज़िटिव मरीज़ मिले

बिभव गुप्ता
चन्दौली शुक्रवार को दो पाजीटिव मरीज़ों का रिपोर्ट निगेटिव आया तो वही नए पाँच व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आया | ई.एस.आई.सी हास्पिटल से 2 व्यक्तियों का रिर्पोट निगेटिव प्राप्त हुआ है। डेढ़गाॅवा-त्रिलोकिपुर-सकलडीहा तथा बनवाॅ-अवाजापुर-धानापुर के रहने वाले है। ये सभी पूर्व में पाॅजटीव थे। इन्हें कोविड एल0-1 अस्पताल पाण्डेयपुर, वाराणसी से स्वस्थ्य होने के उपरांत डिसचार्ज कर होम क्वारिंटीन रहने की सलाह दी गयी।
तथा कोविड जांच हेतु जनपद से लिये गये नमूनों का शुक्रवार को प्राप्त परिणाम में 05 व्यक्तियों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 3 महाराष्ट्र मुम्बई से, 1 गुरूग्राम हरियाणा से व 1 व्यक्ति पूर्व से पाॅजटीव व्यक्ति का भाई है। ये जनपद चन्दौली में बरहनी ब्लाक के-सैयदराजा वार्ड नं08, चन्दौली ब्लाक के-बिसौरी, व पुरानी बाजार चन्दौली तथा ब्लाक चहनियाॅ-लोलापुर-बलुआं के एक ही परिवार के 2 व्यक्ति है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 45 केस जिनमें एक्टीव केस की संख्या 21 व 23 व्यक्ति स्वस्थ्य हो के घर जा चुके है।

No comments