Breaking News

महायोद्धा : हरदिल अजीज बने कोतवाली इंस्पेक्टर जयचंद्र कुमार शर्मा

प्रातःकाल संवाददाता, प्रयागराज : थाना कोतवाली क्षेत्र चन्द्रलोक चौराहे पर मुस्तैद पुलिस कर्मी लॉक डॉउन का लोगो को पालन कराते नज़र आए। महायोद्धा के रूप में शोसल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखने के साथ इस विश्वव्यापी महामारी में अपनी जान जोख़िम में डालकर कड़कड़ाती धूप में अपने घर परिवार से दूर रहकर जनता, जनार्धन की हिफाज़त करने में कोई कसर नही छोड़ रही है। लोग भले ही पुलिस प्रशासन के प्रति बेरुखा पन रखें लेकिन मानवता दृष्टी देखा जाये तो मुसिबत की घड़ी में पुलिस है जो हमारे साथ रहती है। इस महामारी मुसिबत की घड़ी में जहाँ देश दुनियां में लोग अपने घरों में आराम फ़रमाते है। वही हमसभी की आत्मारक्षक बनकर हिफाज़त करती है पुलिस,पुलिस प्रशासन अपना कर्तव्य को जनता के प्रति बड़ी ईमानदारी से निभा रही है। आज हमारे संवादाता से खास बातचीत कोतवाली इस्पेक्टर जयचंद कुमार शर्मा से हुई, उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासी हमारे लिए एक परिवार के जैसे है। उनकी हिफ़ाज़त हमारी जिम्मेदारी है। बड़ी विनम्रता से चंद्रलोक चौराहे पर मास्क लगाने औऱ सैनेटाइज़ प्रयोग करने के लिये इस्पेक्टर श्री शर्मा ने लोगो को जागरूक  किया। उन्होंने क्षेत्र वासियों से कहा कि सभी लोग अपना ख्याल रखें लॉक डॉउन के समय बेहतर है। घर पर रहे घर से बाहर न निकले औऱ रहे सुरक्षित रहें। रविवार चंद्रलोक चौराहे पर चेकिंग के दौरान बिना मास्क लगाये लोगों पर शक्ति भी की, बिना मास्क मोटरसाइकिल चला रहे पैसठ 65 से 70 सत्तर लोगों का चालान किया, आठ लोगों को धारा 188 के तहत उल्लघंन करने वालो के ख़िलाफ़ कार्यवाही की गयी। 12 बारह गाड़ियों को एम0बी एक्ट के तहत चालान काटा गया। इस्पेक्टर साहब ने लोगों को हेल्मेट लगाके चलने यातायात नियमों को पालन करने की हिदायतें भी दी। लोगो को प्यार समझाया सुकृत्य कार्य आते,जाते असहाय असमर्थ लोगों को मास्क भी वितरित किया।

No comments