नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश, अभी तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर, नाराज परिजन आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का करेंगे घेराव
फूलपुर, प्रयागराज। नाबालिग लडकी से अश्लील हरकत करने वाले युवक पर थाना फूलपुर प्रयागराज काफी मेहरबान हो गई है। भुक्तभोगी लड़की के पिता लगातार थाने की चैखट का चक्कर लगा रहे है। लेकिन थानापुलिस ने तीन दिन बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज करना मुनासिब नहीं समझी। पुलिस की बेरूखी से अजिज आकर ग्राम सभा के लोग व परिजन सहित सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का घेराव करेगे।
बता दें कि मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के भोगवारा गांव का है। जहा प्रार्थी नन्दलाल के घर में रात के 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जनुआडीह गांव का रहने वाला युवक उनके घर में घुस आया और सो रही 15 वर्षीय लड़की के साथ अष्लील हरकत करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो परिजनों ने युवक को घेर लिया। आरोपी युवक के साथ आये दो लोग भग निकले लेकिन आरोपी युवक विष्वजीत पुत्र ष्याम बिहारी नहीं छह से नहीं भाग पाया। तब तक आस पास के लोग एकत्र हो गये। गांव वालो को इकठठा होता देख आरोपी युवक से छत से कूद गया। हालांकि मौका पाकर एकत्र लोगों ने भी हांथ साफ किया। जिससे उसके गम्भीर चोटें आयी। सूचना पर 112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुची। जिसने थाने को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए भेज दिया। फूलपुर थाना क्षेत्र के भुगवारा निवासी नन्दलाल पुत्र स्व0 शकर लाल पटेल ने बताया कि बीती 21अगस्त की रात लगभग 12 बजे जनुआडीह भोगवार निवासी विष्वजीत पुत्र श्याम बिहारी उसकी नाबालिग लड़की से अक्सर छेड़खानी करता था। लड़की को धमकाता रहता था कि परिजनों को बताओंगी तो जाॅन से मार दूंगा। जिससे लड़की ने नहीं बताया। घटना वाली रात को आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ घर आ पहुचा।


No comments