फ़र्ज़ी पत्रकारों के ख़िलाफ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज : गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष आलोक सिंह ने प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित को फ़र्ज़ी पत्रकारों के ख़िलाफ़ ज्ञापन सौंपा औऱ बताया कि लोकप्रिय अख़बार व न्यूज़ चैनल के नाम से मिलते जुलते पोर्टल जो अनाधिकृत है। इस तरह के तथा कतिथ लोगों के चलते लोकप्रिय न्यूज़ चैनल व अखबारों के लोगो को तमाम समस्या आती रहती है। औऱ कुछ हमारे पत्रकार जगत में फ़र्ज़ी पोर्टल आई0डी व माईक बना के रौब झाड़ने,ब्लैकमेलिंग करने वाले लोगो की तेज़ी बढ़ोतरी हो रही है। जो लोग हमारे समाज के आईने,चौथे स्तम्भ को कमजोर व बदनाम करने का लगातार प्रयास कर रहे है। पत्रकारिता जगत की साफ सुधरी छवि को बिगाड़ने के निरन्तर प्रयत्न किया जा रहा है। जिससे पत्रकारिता क्षेत्र के सक्रियरूप से कवरेज़ करने सभ्य सम्मानित पत्रकारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वास्तिविक्ता में ईमानदार निष्ठावान पत्रकार दिन रात एक करके अपनी जान जुखिम में डाल कर बड़ी,छोटी ख़बरों को बटोर कर समाज को आईना दिखाता है। बड़ी ईमानदार से समाज को जागरूक औऱ सुधार करने के लिये समाज के हित जुड़ा व खड़ा रहता है। औऱ कुछ अराजकतत्व के फर्जी पत्रकार बनके चौथे स्तम्भ को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। इस तरह के फर्जी न्यूज़ पोर्टल व अनाधिकृत अख़बार चालाने वाले लोगों लोगों के ख़िलाफ़ शक्ति पेश की जाये। ऐसे लोगों को थाने में प्रवेश न दिया जाये,इससे दलाली,ब्लैकमेलिंग रूकेगी बिना पंजीकृत फर्जी अख़बार पोर्टल चालाने वाले लोगों ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया जाये। इस विषय को लेकर आज एस0एस0पी अभिषेक दिक्षित से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के अध्यक्ष औऱ सचिव नितिन गुप्ता मिले।
📰🖋️
आमिर अन्सारी
प्रातःकाल एक्सप्रेस


No comments