नन्दी ने किया ICSE बोर्ड के मेधावियों को उनके घर जा कर सम्मानित
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने जनपद प्रयागराज के सभी Indian Certificate Of Secondary Education (ICSE) बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर बच्चों को किया सम्मानित।
श्री नन्दी ने बताया कि ICSC बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावियों के साथ साथ उनके माता पिता को भी सम्मानित किया, मंत्री नन्दी ने बताया प्रयागराज जिले में ICSE के 10वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रांजली सिंह पुत्री श्री जय बहादुर सिंह, दुसरे स्थान पर देवेश त्रिपाठी पुत्र श्री नरेंद्र त्रिपाठी, तीसरे स्थान पर सात्विक श्रीवास्तव पुत्र श्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के घर जा कर बच्चों को चेक (प्रथम स्थान 11000 रुपए, दुसरा स्थान 7500, तिसरा स्थान 5100 रुपए),मोमेंटोस और शौल देकर सम्मानित किया साथ ही साथ मेधावियों के गार्जियन को भी सम्मानित किया।
इस क्रम में नन्दी ने ICSE बोर्ड के 12वीं कक्षा में अव्वल रहे छात्रों और उनके परिजनों को उनके घर कर सम्मानित किया 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्रवण जायसवाल पुत्र श्री संजय जयसवाल और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले शाश्वत व्यास पुत्र श्री टी.एन.व्यास एवं बलिकाओं में पुरे प्रयागराज जनपद में 10वीं कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली कृती अग्रवाल पूत्री श्री प्रफ़ुल्ल मित्तल। के घर जा कर उनको चेक (प्रथम स्थान 11000 रुपए, दुसरा स्थान 7500, तिसरा स्थान 5100 रुपए), शौल और मोमेंटो दे कर मेधावियों के साथ साथ उनके परिवाजनों जनो को भी सम्मानित किया।
नन्दी ने बताया कि ये बेहद गर्व की बात है कि प्रयागराज के होनहार बच्चों का सम्मान और उनका उत्साहवर्धन करने का शुभ अवसर मुझे मिला मंत्री ने बताया कि वो कई वर्षों से मेधावियों को सम्मान करते रहें हैं, नन्दी ने बताया कि ये सब मेधावी बच्चे एक दिन देश और दुनिया में प्रयागराज का नाम फक्र से ऊंचा करेंगे और ये बच्चे देश के विकास में अहम भूमिका निभायेंगे।
नन्दी ने बताया कि यह सारे मेधावी बच्चे ने पूरे उत्तर प्रदेश के साथ साथ प्रयागराज जिले को भी अपने आप में गौरवान्वित करता है। नन्दी ने कहा कि मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और ये वादा करता हूं कि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी आने पर वो हमेशा तत्पर रहेंगे।



No comments