अयोध्या बाबरी केस: 28 साल बाद आया फैसला: ढांचा ढहाए जाने के मामले में सभी आरोपी बरी
अयोध्या बाबरी केस : जज ने माना- घटना पूर्व नियोजित नहीं थी, घटना अचानक घटी थी। इस मामले के सत्रह आरोपियों की हो चुकी है मृत्यु: दो हजार पेज का फैसला।फैसला सुनाते ही स्पेशल जज हो गए रिटायर, फैसले के लिए उन्हे मिला था एक साल का विस्तार
ये 26 आरोपी रहे अदालत में मौजूद.
साक्षी महाराज, साध्वी ऋतभंरा, विनय कटियार, चंपत राय, वेदांती, पवन पांडेय, आचार्य धर्मेन्द्र देव सहित 26 आरोपी आज अदालत में उपस्थित थे।
*ये 6 आरोपी अदालत में नहीं आए.
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, महंत नृत्य गोपाल दास, सतीश प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री/राज्यपाल कल्याण सिंह सहित 6 आरोपी अदालत में मौजूद नहीं थे। इन लोगों को बीमारी वह कोरोना के चलते अदालत में मौजूद होने की छूट दी गई थी, इन लोगों ने घर से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत का फैसला सुना।


No comments