संगम नगरी के दो जूडो के खिलाड़ियों का राजभवन में हुआ सम्मान
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार विश्व जूडो दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश जूडो संघ द्वारा आयोजित ब्लैकबेल्ट सम्मान समारोह में राज्य के 41 खिलाड़ियों को राजभवन में सम्मानित किया गया।
राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के 2 जूडोका कोमल मौर्य एवं कृष्ण बिहारी मिश्रा को भी राज्यपाल महोदय ने ब्लैक बेल्ट देकर सम्मानित किया दोनों ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में प्रशिक्षक संजय गुप्ता से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं,
राजभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा जूडो आपकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण खेल है यह आपको खुद के बचाव के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए बेटियां जूडो की ट्रेनिंग लेकर खुद को मजबूत बनाएं जिससे वह हर स्थिति का सामना करने में सक्षम हो सकें।इन दोनों जूडोका की उपलब्धि पर जिला जूडो संघ के अध्यक्ष - श्री के के मिश्रा जी, उप क्रीड़ा अधिकारी- रंजीत यादव, संरक्षक- संजय श्रीवास्तव, कौशिक पाल ,आशीष कनौजिया, हनी गौड़, रवि कुमार शर्मा , सत्येंद्र सिंह आदि सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।



No comments