फर्जी ई रवन्ना बनाकर सरकार को करीब दो सौ करोड़ गिरफ्तार
प्रयागराज। फर्जी वेबसाइड बनाकर फर्जी ई रवन्ना रॉयल्टी पेपर जारी कर उत्तर प्रदेश सरकार सरकार को लगभग दो सौ करोड़ रूपये की क्षति पहुचाने वाले गिरोह को चार सदस्यों को साइबर क्राइम ब्रांच लखनऊ की टीम द्वारा आज गिरफ्तार किया गया। उत्तर प्रदेश खनन विभाग के अधिकारियो को मिली शिकायत की फर्जी ई रवन्ना रॉयल्टी पेपर बनाकर हजारों ट्रक बालु गिट्टी मोरम की निकासी की जा रही है। जिसके बाद मामले में साइबर की टीम जाँच पड़ताल में जुटी।एडीजी साइबर क्राइम रामकुमार द्वारा अनावरण हेतु जारी निर्देश पर एसपी साइबर के निर्देशन में मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मो०मुस्लिम खाँ लखनऊ निरीक्षक अजीत मु०आरक्षी संतोष तिवारी अन्य पुलिस की मदत से मामले में संलिप्त फर्जी तरीके प्रदेश सरकार को करोडो का चुना लगाने मुकेश कुमार,मनोज कुमार केशरी, पुत्र मुन्नीलाल व अंकित पुत्र मुकेश तथा विशाल को गिरफ्तार किया गया पकडे गए सभी आरोपी मेजा खास प्रयागराज के है।वहीँ इस सम्बंध में पहले भी चार आरोपियों को जेल भेजा जा चूका है


No comments