Breaking News

राजस्थान में रावण चढ़ा पुलिस के हत्थे मामला पहुंचा हाईकोर्ट

 
जयपुर। देशभर में दशहरे और विजयादशमी पर रावण अपनी गति को प्राप्त हो चुका है लेकिन राजस्थान में रावण पुलिस के हत्थे चढ़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा रावण थाने में पड़ा है अब रावण की मुक्ति के लिए घमासान छिड़ गया है रावण की रिहाई की मांग की जा रही है और मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है

क्या है मामला

दरअसल दशहरे पर राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित प्रताप नगर में रावण दहन का कार्यक्रम होना था इसके लिए प्रताप नगर विकास समिति ने रावण का पुतला बनवाया स्थानीय लोग रावण का पुतला फूंक सकते इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई पुलिस ने लोगों को रावण दहन से रोक दिया लोग मानने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस रावण के पुतले को अपने साथ ले आई और अब रावण पड़ा है थाने में इस मामले पर विवाद गहरा रहा है 

सात दिन में पुतला वापस मिले

स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर आक्रोश है प्रताप नगर विकास समिति के महासचिव का कहना है कि हमने कोरोना को देखते हुए पहले ही पुलिस को सूचित कर दिया था  कि हम रावण दहन करेंगे इसके अलावा कोई काम नहीं होगा इसके बाद भी पुलिस आ गई और रावण का पुतला अपने साथ ले गईअधिकारियों ने यह बहुत गलत किया है हमारी भावनाओं को चोट पहुंचाई है प्रताप नगर विकास समिति ने सात दिन के अंदर रावण जैसी स्थिति में था उसी स्थिति में वापस करने की मांग की है 

क्या कहना है पुलिस का

वही एस एच ओ प्रतापनगर का कहना है कि कोरोनावायरस गाइडलाइन के अनुसार भीड़ भाड़ ना हो इसके मद्देनजर  रावण दहन के लिए मनाही की गई है इसके बावजूद प्रताप नगर में लोग रावण का पुतला जलाने के लिए शब्द समिति ने हमारा आदेश मानने से मना कर दिया था तो हम रावण का पुतला थाने ले आए हैं 

मामला पहुंचा हाईकोर्ट* 

मामला अब पुलिस पब्लिक से आगे निकल गया है प्रताप नगर विकास समिति ने रावण का पुतला उन्हें यथावत सुपुर्द किए जाएं इस मांग को लेकर हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है हाईकोर्ट में समिति की पैरवी कर रहे वकील विकास सोमानी ने बताया कि अर्जी पर सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी

No comments