भागीदारी संकल्प मोर्चा के बगैर किसी की सरकार नहीं बनेगी डॉ महेश चंद्रा प्रजापति
सिद्धार्थनगर में गेल्हई प्रजापति की अध्यक्षता मे आयोजित नुक्कड़ चौपाल को राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी( पी.) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ महेश चंद्रा प्रजापति बतौर मुख्य अतिथि नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा और भाजपा का पत्ता साफ करके प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा अपनी सरकार बनाएगा पूर्व मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी के नेतृत्व में बनाए गए भागीदारी संकल्प मोर्चा में अभी तक कुल 9 पार्टियां शामिल हो चुकी है कई अन्य पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से बात चल रही है सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की अपनी जाति में मजबूत पकड़ है श्री प्रजापति ने बताया कि पूर्वांचल में कई ऐसी विधान सभाएं हैं जिसमें प्रजापति समाज की अच्छी खासी वोट है सिद्धार्थनगर की 2 विधानसभाओं में 20,000 से लेकर 30,000 तक हमारी बोट है जो जीत में निर्णायक भूमिका निभाता है लेकिन आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी देने का कार्य नहीं किया जाता जिस प्रकार से पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के साथ प्रजापति समाज एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहा है यही मजबूती आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा को धूल चटाने का कार्य करेगा हर पार्टियां जातीय आधार पर टिकट देने का कार्य करती हैं और जातीय आधार पर मंत्री बनाने का कार्य करती हैं तो क्यों ना पिछड़े, दलित समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी लड़ाई स्वयं स्वयं लड़नी चाहिए। भाजपा पर हमला बोलते हुए श्री प्रजापति ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति पिछड़े दलित अल्पसंख्यक के भागीदारी के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है अभी हाल ही में भारत बंद अभियान में पार्टी के हजारों कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के हर जिलों में प्रदर्शन करने का कार्य किया हमारे कई पदाधिकारियों को उनके घर पर नजर बंद कर दिया गया सरकार द्वारा इन कृषि बिलो से न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था और मंडिया खत्म हो जाएंगी जिससे किसानों को कॉरपोरेट की दया पर निर्भर रहना पड़ेगा सरकार किसान आंदोलन को कमजोर करने की हर कोशिश कर रही है लेकिन आंदोलन को कम नहीं होने दिया जाएगा जब तक तीनो कृषि बिल वापस नहीं होते lपार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार जी ने कहा कि बीजेपी सरकार तानाशाही सरकार है इस प्रकार से इस सरकार ने नोटबंदी करके किसानों की कमर को छोड़ने का कार्य किया ठीक उसी प्रकार से किसान बिल लाकर किसानों के कमर को तोड़ने का कार्य कर रही है कोरोना के नाम पर बीजेपी ने पैसा बनाने का कार्य किया पीएम केयर्स फंड में कई हजार करोड़ रुपए आए लेकिन सरकार ने अभी तक उन पैसों का हिसाब किताब देश की जनता को देने का कार्य नहीं किया lइस अवसर पर रामलाल प्रजापति, संतोष कुमार, धर्मवीर बढ़ई, रामकरण लोधी, पंचू मनिहार, घनश्याम पासवान, शिवप्रसाद हरिजन केंद्रीय कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार प्रजापति हिमांशु सिंह आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे l


No comments