Breaking News

नवनियुक्त सपा विधानसभा अध्यक्षों का भव्य स्वागत

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने सपा हाईकमाल की इजाजत मिलने के बाद जिले की आठ विधान सभाओं की सूची जारी करते हुए नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंपा और माला पहनाकर स्वागत किया। विधान सभा मेजा के अध्यक्ष पद की घोषणा बाद में किया जायेगा।     सपा जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के मुताबिक योगेश पाल को विधान सभा प्रतापपुर, रमाकांत विश्वकर्मा को विधान सभा हंडिया, शकील इस्माइल को विधान सभा फूलपुर, श्याम सिंह यादव (बच्चा) को विधान सभा सोराव, अमर सिंह यादव एडवोकेट को विधान सभा फाफामऊ, भागीरथी बिंद को विधान सभा बारा,सनील अहमद को विधान सभा करछना एवं ओम प्रकाश कुशवाहा को विधान सभा कोराव का अध्यक्ष बनाया गया है। सभी नव नियुक्त विधान सभा अध्यक्षों से 15 दिन के अंदर पार्टी संविधान के अनुसार विधान सभा की कार्यकारिणी गठित कर जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव से अनुमोदित कराने की अपील की गई है। http://dlvr.it/RpJhBp
http://dlvr.it/RpM7jq

No comments