विजय किसान मंच के अध्यक्ष मनोनीत
प्रयागराज। भारतीय किसान मजदूर एकता मंच ने विजय कुमार यादव की कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रयागराज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब हो कि श्री विजय इससे पूर्व विभिन्न समाचार पत्र, पत्रिकाओं में लेखन, प्रबन्धन का कार्य किये। वर्तमान समय में कृषि कार्य को कर रहे है। भारतीय किसान मजदूर एकता मंच ने विजय कुमार यादव की कार्य कुशलता एवं कार्य क्षमता को देखते हुए अध्यक्ष नियुक्त कियका है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री यादव अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए इमानदारी पूर्वक अपने कुशल नेतृत्व कार्य प्रणाली से संगठन एवं समाज को मजबूत एवं सुदृढ बनायेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अभिलाष, प्रदेश अध्यक्ष ने श्री विजय को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय किसान मजदूर एकता मंच एवं आल इण्डिया एसोसिएशन के नीतियों, विचारा धाराओं एवं मूल सिद्धान्तों को जनज न तक पहुचाकर किसान मजदू को सुसंगठित एवं मजबूती प्रदान करेंगे।
http://dlvr.it/RpJhBm
http://dlvr.it/RpJhBm


No comments