Breaking News

वकार और अज़हर ने जमाया शतक


Prayagraj। वकार रिज़वान के शतक (111 रन, 45 गेंद, 15 चौके, पांच छक्के) की बदौलत फ्लोरिडा एकादश ने फ्रेंड्स एकादश को 131 रन और अज़हर उस्मानी के शतकीय प्रहार (109 नाबाद, 58 गेंद, 11 चौके, छह छक्के) से एचसी अचीवर ने वंडर इलेवन को 36 रन से हराकर राही स्पोर्ट्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किए। 

डीएवी कॉलेज पर रविवार को खेले गये पहले मैच में फ्लोरिडा एकादश ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 130 रन (वकार रिज़वान 111 नाबाद, मो. नसर 41, बीके सक्सेना 36, आरपी पाण्डेय, रोहित केसरवानी, विक्रम मालवीय एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में फ़्रेंड्स एकादश की पूरी टीम 16.3 ओवर 99 रन (अभिषेक मिश्र 20, नितिन कुमार 4/24, मज़हर 2/13) पर सिमटी। वकार रिज़वान को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। 

दूसरे मैच में एचसी अचीवर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन (अज़हर उस्मानी 109 नाबाद, अभिजात अवस्थी 32, वरुण देव शर्मा 30 नाबाद, डीके वर्मा, अवनीश, सुफियान व अजीत एक-एक विकेट) बनाकर वंडर इलेवन को 20 ओवर में 184 रन (पंकज कुशवाहा 37, फ़ज़ील 32, अजीत 31, अमजद 23, फैज़ान नकवी 3/23, वरुण देव शर्मा 2/27) पर समेट दिया। अज़हर को सेंट जोसेफ क्रिकेट अकादमी के कोच अब्बास अली ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया। 


No comments