Breaking News

समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, किसानों के समर्थन में सैैकड़ों गिरफ्तार

 तानाशाही पर उतारू है भाजपा योगेश यादव........................................


प्रातःकाल एक्सप्रेस; प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एलान के बाद जिला कचेहरी मे कृषि बिल के विरोध और किसानो के समर्थन में धरने बैठे सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, स्नातक एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, नागेन्द्र पटेल,पंधारी यादव,सत्यवीर मुन्ना,हाजी परवेज अहमद,रामवृक्ष यादव,श्यामलाल पाल,गामा पाण्डेय, सहित सैकड़ों सपा नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में बैठा रखा है।

    उधर मेजा के भड़ेवरा में पुलिस ने वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह को उनके घर पर पहुँच कर हाउस अरेस्ट कर लिया। वही राज्य सभा सांसद कुँवर रेवती रमण सिंह और करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह को अशोक नगर स्थित कोठी पर नजरबन्द कर भारी फोर्स तैनात रही। वरिष्ठ सपा नेता शोएब खाँ के नेत्रित्व में समर्थकों ने कोठी के बाहर धरना दिया तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उनहे गिरफ्तार कर लिया।जिसमे विनय कुशवाहा,मोहित पाण्डेय,हिमांशू मिश्रा,अहमद रजा,खुशनूमा बानो,गुलशेर,महताब,मशहद खाँ गौरव शर्मि,विकास पाण्डेय,हौसला प्रसाद यादव,पूर्व पार्षद नन्दा निषाद,संतोष निषाद आदि को पुलिस गाड़ी में जबरन लाद कर पुलिस लाइन ले गई।  सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर व महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी मुताबिक  जनपद की सभी विधानसभाओं में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित ब्लाक प्रमुख, पार्टी के बड़े नेताओं के नेतृत्व में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं का जत्था जिला कचेहरी मे आयोजित कृषि बिल के विरोध और किसानो के समर्थन में शामिल होने के लिए निकल पड़े मगर पुलिस ने उन्हें जगह जगह पर रोक कर गिरफ्तार कर लिया और पुलिस वाहनों में बैठा पुलिस लाइन उठा लाई स गिरफ्तार कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद एवं कृषि कानून रद्द करों आदि नारे लगाते हुए पुलिस लाइन पहुंचे स पुलिस लाइन में सपा कार्यकर्ताओं को कई जगह अलग अलग बैठाया गया। सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने भाजपा पर तानाशाही एवं लोकतन्त्र की हत्या कर विपक्षी दलों की आवाज को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया,स्नातक एम एल सी डॉ मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की कृषि नीति का पूरे देश में तगड़ा विरोध हो रहा है स किसानों के लिए काला कानून साबित होने वाली इस नीति को बदलने तक आन्दोलन जारी रहेगा।

गिरफ्तार सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, एम एल सी  राम वृक्ष यादव, डॉ मान सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, सत्य वीर मुन्ना, अंसार अहमद, गामा पाण्डेय, प्रशांत सिंह, पंधारी यादव, गुलाब सिंह यादव, के के श्रीवास्तव, विनोद चंद्र दुबे, संदीप पटेल रविन्द्र यादव रवि, कृष्ण मूर्ति सिंह, रवींद्र यादव, अनिल यादव, राम सुमेर पाल,पूर्व प्रमुख संदीप यादव, निधी यादव, नाटे चैधरी, महबूब उसमानी सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने ों गिरफ्तारी दी।

No comments