Breaking News

माघ मेले में 25 पॉजिटिव, दो सेक्टरों से नौ टेंट हटाए गए


प्रयागराज,कोरोना के मरीजों की संख्या में सोमवार को और दिनों के मुकाबले इजाफा देखने को मिला। इसमें 25 से अधिक मेले में ही पॉजिटिव आए हैं। दंडी बाड़ा से भी दो सन्यासी संक्रमित हुए हैं। मेला प्रशासन ने संक्रमित आने वाले लोगों के टेंट को हटा दिया गया। इसके साथ ही दर्जन भर लोगों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन करा दिया गया है। कोरोना के मरीजों की संख्या में सोमवार को और दिनों के मुकाबले इजाफा देखने को मिला। इसमें 25 से अधिक मेले में ही पॉजिटिव आए हैं। दंडी बाड़ा से भी दो सन्यासी संक्रमित हुए हैं। मेला प्रशासन ने संक्रमित आने वाले लोगों के टेंट को हटा दिया गया। इसके साथ ही दर्जन भर लोगों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन करा दिया गया है। मेले में एक दिन में इतनी संख्या में पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाई गई है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। डॉ. सहाय ने बताया कि सोमवार को मेले में 25 नए संक्रमित मिले हैं। ये संक्रमित सेक्टर पांच और चार के हैं। सेक्टर चार में दंडी बाड़ा भी है। सोमवार को एंटीजन जांच में वहां के दो सन्यासी पॉजिटिव आए। इसके अलावा 16 कल्पवासी, चार श्रद्धालु, पांच दूसरे जिलों के संक्रमित पाए गए हैं। जो लोग संक्रमित हुए उनके टेंट को हटा दिया गया है। इसके साथ पॉजिटिव के संपर्क में रहने वाले 12 लोगों को कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।सभी लोगों की कोविड की जांच कराई जाएगी। एक दिन में इतनी संख्या में नए मरीज मिलने के बाद मेले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मंगलवार को वहां सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। उधर, सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि 32 नए पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 29137 पहुंच गई है। इसमें से 28376 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। सोमवार को 27 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।इनमें से एसआरएन चिकित्सालय से चार और निजी अस्पताल से एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई है। सोमवार को कुल 6479 लोगों की जांच की गई। इसके साथ ही 40 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 334 का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। 

No comments