किसान संगठनों का ऐलान, 18 फरवरी को 4 घंटे के लिए होगा रेल रोको अभियान

नयी दिल्ली। कृषि कानून पर संसद में चर्चा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से अपील की थी कि वे आंदोलन खत्म कर बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाएं। हालांकि इस अपील का असर किसानों पर होता नहीं दिख रहा। किसान संगठन फिलहाल अपने आंदोलन का दायरा बढ़ाने की योजना में लगे हुए है। अब किसान संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि 18 फरवरी को 4 घंटे के लिए ट्रेन रोको अभियान चलाया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से डॉ दर्शन पाल ने इस संबंध में ब्योरा जारी किया। किसानों ने 14 फरवरी को पुलवामा शहीदों की याद में मोमबत्ती मार्च निकालने का भी फैसला लिया है।

No comments