Breaking News

कोरोना : 6498 सैंपल, पांच पॉजिटिव


प्रयागराज। कोरोना संक्रमण की कमर दिन पर दिन टूट रही है। पिछले कई दिनों की तरह बुधवार को भी दस से कम संक्रमित जिले में मिले। 24 घंटे में पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोविड-19 के नोडल डॉ. ऋषि सहाय ने कहा कि कुल 6498 सैंपल लिए गए। एक मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, जबकि आठ का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। किसी की मौत बुधवार को भी नहीं हुई। अब तक 394 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है।

 

No comments