बोले- बहादुर जवानों के साहस और संयम को करता हूं सलाम

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के 74वें स्थापना दिवस के मौके पर सर्भी कर्मियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वे राजधानी की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। बतौर गृह मंत्री शाह दिल्ली पुलिस के प्रभारी हैं।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली पुलिस के 74वें स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। विपरीत परिस्थितियों में भी देश की राजधानी की सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः समर्पित दिल्ली पुलिस के बहादुर जवानों के साहस, संयम और संकल्प को सलाम करता हूं।

No comments