एसपी ने किया डीलर हत्या कांड का स्थल निरक्षण, भविष्यवाणी पर विश्वास नहीं करती पुलिस के सिर्फ आउटपुट को नही इनपुट को भी देखा जाए- एसपी ह्रदयकान्त
संवाददाता मुबारक हुसैन फारबिसगंज/अररिया: डीलर हत्या कांड मामले में अररिया एसपी हृदय कांत ने फारबिसगंज रजिस्ट्री
ऑफिस के निकट घटना स्थल का मंगलवार को स्थल निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस भविष्यवाणी पर विश्वास नहीं करती पुलिस के सिर्फ आउटपुट को नही इनपुट को भी देखा जाए। कहा कि पुलिस पूरी सक्रियता के साथ अपना कार्य कर रही है। इस घटना में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्होंने कहा कि हत्याकांड में एक मोटरसाइकिल ओर उसपर सवार दो संदिगध की भी सूचना जुटाई जा रही हैं । उन्होंने कहा कि जांच के जांच के दौरान यह पता चला कि मृतक की दो शादियां थी जिसमें पहली पत्नी के पुत्र के साथ मृतक का जमीनी विवाद चल रहा था इसलिए इस मामले में बेटे की संलिप्तता को भी खंगाला जा रहा है जांच जांच में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बर्दाश्त की जाएगी उन्होंने विगत दो-तीन दिनों के अंदर हुए घटनाक्रम पर कहा कि पुलिस पूरी सख्ती के साथ अपराध को रोकने में जुटी हुई है। उन्होंने एस डी पी ओ फारबिसगंज के साथ मंत्रणा कर सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिया साथ ही अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी को और तेज करने की बात कही। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जनता मेडिकल के पवन केडिया की हुई हत्या कांड में भी जांच जारी है । इस मामले में 1 दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है लेकिन आगे भी इस कांड के उद्भेदन को लेकर प्रयास किया जा रहा है उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अन्य कारणों का भी उद्भेदन हुआ लेकिन इस कांड के बारे में कोई खुलासा अब तक नहीं हो सका है लेकिन प्रयास किया जा रहा है जल्द ही इस कांड का भी उद्भेदन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पवन केडिया हत्याकांड जमीन से भी जुड़ा हो सकता है। मौके पर एसपी के अलावे फारबिसगंज थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु, दरोगा शंभू कुमार, विजेंद्र सिंह सहित टाइगर मोबाइल व अन्य पुलिस बल मौजूद थे।


No comments