Breaking News

सरकारी क्रमचारियों को मानसिक यातनाएं बंद करने की मांग को लेकर गोपगुट ने निकाला प्रतिवाद मार्च

दरभंगा ब्यूरो देवेन्द्र कुमार ठाकुर 

स्टोरी  दरभंगा - बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के राज्यव्यापी आह्वान पर राज्य सरकार द्वारा 50 वर्षों से अधिक उम्र के सरकारी सेवकों के कार्य क्षमता या आचार-विचार की समीक्षा के आधार पर जबरन सेवा निवृति करने के आदेश को रद्द करने, संविदा कर्मियों को सरकारी सेवक घोषित करने एवं केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों को गुलाम बनाने वाली चार श्रम कोड कानूनों रद्द करने की मांग को लेकर समाहरणालय स्थित धरना स्थल से प्रतिवाद मार्च निकाला गया

प्रतिवाद मार्च धरना स्थल से निकलकर शहर के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए, जिला मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारी जबरन सेवा निवृति आदेश एवं चार कोड श्रम कानूनों की प्रतियो को जलाते हुए, सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट किया।

No comments