दो गांव के बीच खूनी झड़प दो को लगी गोली आधा दर्जन घायल
दरभंगा ब्यूरो देवेन्द्र कुमार ठाकुर की रिपोर्ट
स्टोरी ,,दरभंगा जिला के जाले थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम दो गांव के लोगो के बीच विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया जिसमे पिता और पुत्र को गोली लगी है जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। वही दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल है।
दरअसल पूरा मामला है कि मिर्जापुर गांव के लोगो के साथ जाले उत्तरी पंचायत के मुखिया शमां परवीन के पति मो ताज की कहा सुनी हो गई जो मामला इतना भड़क गया कि दो गांवो के स्थानीयों के बीच खूनी झड़प शुरू हो गया जिसके बाद झड़प से बात आगे बढ़ते हुये गोली बारी शुरू हो गई जिसमें पीठरिया गांव के पिता पुत्र को गोली लग गई।20 वर्षीय अफजल को जहां जांघ में गोली लगी वही पिता मो अनवर को हाथ मे गोली लगी।वही दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग जख्मी भी हो गये।
वही घायल मो अफजल झड़प के पीछे क्या कारण था नही जानकारी होने की बात बताई उसने कहा कि मुखिया पति के साथ विवाद हो रहा था आवाज सुन हम वहां पहुचे थे इतने में मिर्जापुर के ग्रामीणों द्वारा गोली फायर किया गया और हम को गोली लग गई।
वही सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीठरिया चौर में मुखियापति का ट्यूवेल है जहां मुखियापति अपने माँ के साथ गये थे।वही मुखियापति के साथ आठ से दश लोग दुव्र्यवहार कर रहे थे उसी को छोड़ाने गये पिता पुत्र पर दूसरे पक्ष ने गोली चला दिया जिसमें दोनों जख्मी है दोनों खतरे से बाहर है।जिन लोगो ने गोलीबारी की है उन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।


No comments