दौलत हुसैन उपविजेता, फरहान और उमर पुरस्कृत
प्रयागराज। अलीगढ़ में आयोजित विपिन कुमार स्मारक अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में दौलत हुसैन इंटर कालेज प्रयागराज की टीम उपविजेता हुई है।
प्रतियोगिता के फाइनल में उसे अब्दुल क्रिकेट अकादमी अलीगढ़ ने 9 विकेट से हराया। दौलत हुसैन के मोहम्मद फरहान अंसारी को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं इसी टीम के मोहम्मद उमर को उदीयमान क्रिकेटर का पुरस्कार मिला।
टीम कोच मो. रिजवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार फाइनल मैच में दौलत हुसैन ने 21.2 ओवर में 97 रन (फरहान 33, अली ज़ाफ़िर 18, अनुज चार, शैलेंद्र तीन विकेट) बनाये। जवाब में अब्दुल अकादमी ने 13.1 ओवर में एक विकेट पर 98 रन बना लिए। अनुज 63 रन बनाकर नाबाद रहे।


No comments