Film with shahrukh khan ‘पठान’ की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान बृहस्पतिवार से शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म में सलमान एक अतिथि भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण ‘यश राज फिल्म्स’ के बैनर तले किया जा रहा है और इसके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। सूत्रों के अनुसार, सलमान यहां यश राज स्टूडियो में शाहरुख के साथ शूटिंग करेंगे। शाहरुख की आखिरी फिल्म ‘जीरो’ 2018 में आई थी, उसमें भी सलमान अतिथि भूमिका में नजर आए थे।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस साल की शुरुआत में सलमान खान और शाहरुख खान साथ में शूटिंग करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के प्रतिबंधों के कारण, योजना पूरी नहीं हुई।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। जॉन कथित तौर पर फिल्म में प्रतिपक्षी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके अलावा, इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका में डिंपल कपाड़िया भी हैं। पठान के निर्माताओं ने फिल्म में एक विशेष कैमियो बनाने के लिए सलमान खान की फिल्म में एंट्री करवायी हैं। फिल्म में सलमान खान अपनी टाइगर वाले रोल में नजर आएंगे। यानी कि पठान और टाइगर एक साथ फिल्म में मिलने वाले हैं।

No comments