Breaking News

मोटरसाइकिल चालक का मोबाइल ले कर भाग रहे नकली पुलिस को खदेर कर पकड़ा


राजीव सिंह  अररिया रिपोर्टिंग 

अररिया: वाहन जाँच कर रही नकली पुलिस दुवारा मोटरसाइकिल चालक मंटू कुमार का मोबाइल ले कर भागने लगा नकली पुलिस को ताजिया चौक पर पकड़ किया पुलिस के हवाले|बताते चले की मामला अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाईल के समीप सिविल ड्रेस में पुलिस के दुवारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था हर गाड़ी को चेक कर ठगी किया जा रहा था उसी दरमियान सुहागपुर पलासी निवासी मोटरसाइकिल चालक मंटू कुमार अपने किसी काम से अररिया आ रहा था उसी समय मोबाइल से बात करने लगा तो पुलिस दुवारा मोबाईल ले लिया गया मोटरसाइकिल का कागजात दिखाने पर बोला कागज गड़बर है थाना चलो और बैरगाछी थाना जाने लगा मोटरसाइकिल चालक मंटू कुमार भी उसके पीछे जाने लगा बैरगाछी मोड़ पर थाना की ओर न जा कर कुर्सा काटा जाने लगा तो सक होने पर मंटू कुमार पीछा करने लगा ताजिया चौक पर नकली पुलिस को पकड़ा वहीँ पुलिस की गाड़ी पर बिठा कर अररिया नगर थाना लाया गया बताते चले की नगर थाना अध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार अब्दुल कलाम पिता ताजुद्दीन रहरिया जोकीहाट का निवासी है जो मोबाइल ले कर भाग रहा था इसके तलाशी लेने पर कलम के पास से 2 मोबाइल एवं चार एटीएम निकला जिसे जप्त कर लिया गया।

No comments