Breaking News

इन दो खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन तैयारी के टूर्नामेंट से वापिस लिया नाम



मेलबर्न। पूर्व चैम्पियन नाओमी ओसाका और विक्टोरिया अजारेंका ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी ओसाका ने मामूली चोट के कसरण गिप्सलैंड ट्रॉफी सेमीफाइनल से नाम वापिस लिया जहां उनका सामना एलिसे मर्टेंस से होना था।

वहीं अजारेंका ने कमर में दर्द के कारण ग्राम्पियंस ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से नाम वापिस लिया जिसमें उन्हें एनेट कोंटावेट से खेलना था। इससे पहले सेरेना विलियम्स ने कल एशले बार्टी के खिलाफ यारा वैली क्लासिक से नाम वापिस ले लिया था।

No comments