सम्पूर्ण समाधान दिवस: जिलाधिकारी की कार्यशैली से अधिकारियों में मचा हड़कंप। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कई अधिकारियों पर गिरी गाज
प्रतापगढ़ । जनपद में आज नवागन्तुक जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डॉ नितिन बंसल की कार्य प्रणाली से जनता में आत्म संतोष देखने को मिल रहा है। अन्य जिलाधिकारियों की तरह वर्तमान जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल जी कैम्प कार्यालय को तवज्जों न देते कलेक्ट्रेट कार्यालय को अधिक तवज्जों देने से कलेक्ट्रेट की गरिमा बढ़ गई है। प्रतापगढ़ में ऐसे जिलाधिकारी आये जो कलेक्ट्रेट में बैठने से भागते रहे। बैठे भी तो अपने साथ ADM और CRO सहित मुख्य प्रशानिक अफसर सहित अतिरिक्त एसडीएम को अगल बगल बैठाकर ही कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जनता सुनवाई में DM साहेब बैठते थे। परन्तु वर्तमान जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डॉ नितिन बंसल जी कलक्ट्रेट में आते ही जनता दर्शन और कोर्ट की सुनवाई एवं मीटिंग आदि का कार्यक्रम रखकर पुरानी ब्यवस्था बहाल करके नेक कार्य किया। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की गरिमा बढ़ा दी है ।
तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुंडा तहसील मुख्यालय पर आज जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डॉ नितिन बंसल जी पहुँचे तो सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एक ही व्यक्ति का तीन आय प्रमाण पत्र जारी करने का प्रकरण सामने आया जिस पर नाराज डीएम ने तहसीलदार से स्पस्टीकरण माँगा। सूत्रों की माने तो किसान सम्मान निधि में लापरवाही बरतने पर एक लेखपाल को निलंबित करने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश। कार्यशैली में सुधार न लाने पर पूरी तहसील के अधिकारियों को निलंबित कर पूरी तहसील खाली करने की जिलाधिकारी ने दी अधिकारियों को चेतावनी। ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण को भी लेकर डीएम ने दिखाई सख्ती। कई मामले का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कर सम्पूर्ण समाधान दिवस की महत्ता को साकार कर दिखाया। जिलाधिकारी के कार्य पर आम जनता में जहाँ जिलाधिकारी के प्रति भरोसा बढ़ा है,वहीं अधिकारियों एवं कर्मचारियों में छटपटाहट देखने को मिल रही है । बैठक में जिला अधिकारी के अलावा अपर जिलाधिकारी शत्रुघ्न बैश्य पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी उप जिलाधिकारी कुंडा सीओ कुंडा अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।


No comments