ग्रामीणों को मनाने पहुंचे आधी रात पुलिस अधीक्षक,मृतक के शव का नहीं किया गया अंतिम संस्कार
प्रतापगढ । जिले के थाना मानधाता क्षेत्र के सराय सुजान ग्राम के मृतक लकी प्रजापति के हत्या का कारण जानने के बजाय पुलिस लगातार लीपापोती कर रही है । ग्रामीणों व क्षेत्र के लोग एवं धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने के लिये रात्रि 12 बजे एसपी प्रतापगढ थाना मानधाता पहुंच कर धरना दे रहे घर व ग्रामीणों को समझाए तब जाकर ग्रामीणों के द्वारा शव लेकर घर गए है । अभी सुबह 10 बजे तक परिजन शव का अंतिम संस्कार नही किये । घर वाले को स्थानीय भाजपा वाले कह रहे है कि जिले व उत्तरप्रदेश के कुछेक मंत्री पुलिस को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दिए हैं और दबाव बना रहे हैं की अंतिम संस्कार हो जाए लेकिन परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं । क्षेत्र के लोगो का कहना है कि शव मिलने की जगह पर दारू की खाली बोतल औऱ आधा दर्जन प्लास्टिक की खाली गिलास मिली थी लेकिन इस बात को अधिकारियों को नही बताई गई मानधाता थाने में सराय सुजान के कुछ संदिग्ध लोग है आखिर क्यों नही पकड़ रही है मानधाता की पुलिस पुलिस के इस लचर रवैया के कारण क्षेत्र में खासा नाराजगी देखने को मिल रही है परिजन एवं ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की पुलिस अधीक्षक ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है । 16 जनवरी को यह युवक गायब हुआ उस समय मांधाता पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले से किनारा कर लिया था बीते शनिवार को युवक की लाश नाले में मिली इसको लेकर परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया आधी रात को मांधाता थाने में शव को रखकर सैकड़ों ग्रामीणों ने मांधाता पुलिस के इंस्पेक्टर एवं अन्य पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग करते रहे । पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद ग्रामीण एवं परिजन किसी तरह शव को घर पर लाएं लेकिन अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया ।


No comments